मंगलवार, 23 सितंबर 2008

मनुष्यता


रामधारी सिंह "दिनकर" की एक रचना;
मनुष्यता; जो आज के परिपेक्ष में सटीक बैठती है।


---


है बहुत बरसी धरित्री पर अमृत की धार;
पर नहीं अब तक सुशीतल हो सका संसार|
भोग लिप्सा आज भी लहरा रही उद्दाम;
बह रही असहाय नर कि भावना निष्काम|
लक्ष्य क्या? उद्देश्य क्या? क्या अर्थ?
यह नहीं यदि ज्ञात तो विज्ञानं का श्रम व्यर्थ|
यह मनुज, जो ज्ञान का आगार;
यह मनुज, जो सृष्टि का श्रृंगार |
छद्म इसकी कल्पना, पाखण्ड इसका ज्ञान;
यह मनुष्य, मनुष्यता का घोरतम अपमान|

0 टिप्पणियाँ:

  © Blogger template 'Solitude' by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP